Uncategorized

दिलीप कुमार खुद को विजेता महसूस कर रहे : सायरा

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)| गुजरे जमाने की अभिनेत्री सायरा बानो ने विवादित पाली हिल की संपत्ति मिलने के बाद कहा कि उनके पति दिलीप कुमार (94) अब खुद को विजेता महसूस कर रहे हैं। सायरा बानो ने ट्विटर के माध्यम से घोषणा की है कि उन्हें लंबी लड़ाई के बाद विवादित संपत्ति मिल गई है। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें यह संपत्ति सौंप दी है।

संपत्ति हड़पने की कोशिश करने वाले लोगों पर टिप्पणी करते हुए सायरा ने कहा, मैं भगवान से केवल यही प्रार्थना करती हूं कि उन्हें माफ कर दो। आशा है कि वे सबक सीख गए होंगे, अंतत: सच्चाई और न्याय की जीत है।

दिलीप कुमार पर इससे पड़े प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर सायरा ने कहा, वह दोषमुक्त, विजयी महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बंगले को वापस पाने का संघर्ष दर्द से भरा था।

उन्होंने कहा, दर्द और निराशा का वर्णन आसान नहीं है। जैसा कि आप जानते हैं, एक समय था, जब साहब विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों से गुजर रहे थे। इस तथ्य पर विचार कर सकते हैं कि यह पता चलना कितना मुश्किल होगा कि कुछ लोग जिन पर वे बेहद भरोसा कर रहे हैं, उन्होंने मन की शांति और उनके अधिकारों को लूटने की योजना बनाई है।

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा का कहना है कि उन्हें भगवान के हस्तक्षेप और न्याय पर विश्वास है।

उन्होंने कहा, जैसा कि मैंने कहा कि उम्मीद है कि आरोपियों ने समझ लिया होगा कि हम किस देश में रहते हैं, जहां न्यायपालिका न्याय प्रदान करने में निष्कलंक है और सभी न्यायालयों से ऊपर है, जो सच्चे और निर्दोष लोगों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close