उत्तराखंड

महिला मंत्री का यह कार्य आपको कर देगा आचंभित

देहरादून। महिलाएं भी अब पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं हर क्षेत्र में पुरुषों को टक्कर दे रही हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य यमुना कालोनी स्थित सरकारी आवास से साइकिल चलाकर बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची।

रेखा आर्य भाजपा कार्यालय पहुंच कर फिर यह दोहराया है कि 17 सितंबर को प्रस्तावित उनकी साइकिल रैली के लिए हरिद्वार रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट करने में कोई दिक्कत नहीं है। सोमवार को युमना कालोनी स्थित अपने आवास से रेखा आर्य दोपहर करीब एक बजे साइकिल से भाजपा प्रदेश कार्यालय के लिए निकलीं। उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी साइकिल में चल रहे थे। रेखा आर्य को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें: 17 साल के बाद आए उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के अच्छे दिन, मिलेगा किराया भत्ता

बलवीर रोड पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्त्ता विनय गोयल, उर्मादत्त भट्ट, पार्षद अजय सिंघल आदि ने रेखा आर्य का स्वागत किया। रेखा आर्य ने कहा कि 17 सितंबर को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के तहत दून से हरिद्वार तक साईकिल यात्रा निकाली जानी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close