उत्तर प्रदेश

आतंकवादियों से लड़ते हुए रायबरेली का लाल हुआ शहीद

रायबरेली। एक बार फिर वीरों और शहीदों की धरती रायबरेली का एक सपूत कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गया। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली सिटी से महज 15 किलोमीटर दूर फत्तेपुर गांव का रहने वाला शहीद अजय पाल सिंह ने 22 जून 2012 को आर्मी ज्वाइन की थी।

5 साल देश की सेवा करने के बाद आज शनिवार (8 सितम्बर) को अखनूर सेक्टर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में वह शहीद हो गया। शहीद अजय की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।रायबरेली जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर भदोखर थाना क्षेत्र के एक छोटे गांव फत्तेपुर में रामसिंह के चार बेटो में सबसे छोटा बेटा है अजय पाल सिंह, उसकी हमेशा से ही यह इच्छा थी कि वह देश की सेवा में अपना जीवन बिताए।

तीन माह पहले ही हुई थी शादी

शहीद अजय पाल सिंह की शादी बीती 12 जून 2017 को ही हुई थी। शहीद की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल। आज उसके शहीद होने की सूचना गांवमें मिलते ही हड़कंप मच गया। पूरे गांव में गम का माहौल है। परिजन गांव में शहीद के शव का इंतजार कर रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close