उत्तराखंड

ट्रैफिक कांस्टेबल की सूझबूझ ने बचाई एक शख्स की जान

देहरादून। बेलगाम सडक़ों पर दौड़ती बसें कातिल बनकर पैदल चल रहे लोगों के लिए लगातार खतरा बनती आई जा रही हैं। राजधानी दून में सिटी बसें अबतक कई जानें ले चुकी हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। देहरादून के प्रिंस चौक पर जल्दी सवारी लेने के चक्कर में एक सिटी बस ने आगे चल रहे स्कूटर सवार को जोरदार टक्कर मार दी और वह व्यक्ति बस के नीचे चला गया।

उसका उसका सही था जो उस समय ट्रैफिक कांस्टेबल विजय प्रसाद रतूड़ी ड्यूटी पर थे। जैसे ही सिपाही ने इस घटना को देखा उसने तुरन्त सिटी बस को रोका और वहां मौजूद लोगों की मदद से स्कूटी चालक को बस के नीचे से बाहर निकाला। इस हादसे की पूरी तश्वीर चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। वैसे ट्रैफिक कांस्टेबल की सूझबूझ से एक बाइक सवार की जान बच गई।

अच्छा यह रहा कि शख्स को किसी प्रकार की चोट नहीं आयी। यदि समय रहते कांस्टेबल विजय प्रसाद बस को रुकने का इशारा कर उसे दौडक़र नहीं रोकते तो उसकी जान ख़तरे में पड़ सकती थी। विजय प्रसाद के इस काम को लेकर वहां उपस्थित लोगों व उच्चाधिकारियों ने खूब प्रशंसा की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close