उत्तराखंड

चमोली में गाय चरा रहे युवक पर भालू ने किया हमला, युवक बुरी तरह घायल

चमोली। जंगल में गाय चरा रहे एक युवक पर भालू ने जमकर हमला किया। भालू के हमले से युवक बुरी तरह घायल हो गया। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

घटना आज सुबह की है। चमोली जिले के झीझी गांव निवासी एक युवक आज सुबह जंगल में गाय चराने गया हुआ था।

इसी दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर लोग वहां पहुंचे। लोगों को देख भालू भाग गया। लोगों ने घायल युवक को अस्‍पताल में भर्ती कराया।

उधर, पौड़ी जिले के खिरसू ब्‍लॉक के मैहलचोरी निवासी मातवर सिंह भालू के हमले में घायल हो गए।

भालू ने तब हमला किया जब वह सुबह घर के पास ही सड़क पर घुम रहे थे। परिजनों ने घायल को जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close