Main Slideउत्तराखंड

राम रहीम के दो सर्मथकों को लगी गोली, एक लापता

देहरादून। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थन में गदरपुर क्षेत्र से सिरसा गए गांव धिमरी ब्लाक के दो दर्जन से अधिक समर्थकों में से अधिकतर लोग लौट गए है लेकिन दो युवक अभी भी नहीं लौटे हैं।

सूत्रों से इसकी जानकारी मिलने पर कि दोनों को गोली लगी है औऱ इनमें से एक लापता है, रविवार शाम दिनेशपुर पुलिस के साथ ग्रमीण चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

डेरा सर्मथकों का जत्था 23 अगस्त को यहां से रवाना हुआ था। वहीं एक सर्मथक ने बताया कि उन्हें डेरे से बुलावा आया था।

आगे बताया कि गुरुजी को सजा होने वाली है, लिहाजा सभी लोग डेरा मुख्यालय आ जांए। उन्हें डेरे के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।

बता दें कि गांव के 25 वर्षीय चंद्रपाल और 20 वर्षीय लेखराज अभी नहीं लौटे हैं। बताया जाता है कि लेखराज से गांव वालों का फोन से संपर्क हो गया है।

उसके कंधे में गोली लगी है। उसका इलाज चंडीगढ़ के पीजीआई में चल रहा है, जबकि चंद्रपाल (25) का कोई पता नहीं चला।

उसके साथ अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना पर रविवार शाम एसआई हरीश चंदोला दो कांस्टेबलों के साथ प्रधान पति मक्खन सिंह और ग्रामीणों को लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गए। चंद्रपाल की पत्नी सुनीता और उसके दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close