उत्तर प्रदेशप्रदेश

देवर ने भाभी के साथ किया कुछ ऐसा की फटे कपड़े में थाने पहुंच गई भाभी

यह घटना यूपी की है जहां से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रविवार की सुबह यहां एक महिला बदहवास हालत में न्यू आगरा थाने पहुंची। और उसने पुलिस से कहा, ”देवर ने वीडियो फिल्म  बनाकर चार महीने तक मेरा रेप किया। आज भी उसने करने की कोशिश की तो उसे घायल करके आ गई हूं।” महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है। 

देवर ने भा भाभी के साथ किया कुछ ऐसा की फटे कपड़े में थाने पहुंच गई भाभी

जानिए S अक्षर से नाम वाले व्‍यक्ति का कैसा होता है स्‍वभाव

यह मामला न्यू आगरा थाने के इंद्रपुरी का है। यहां की रहने वाली महिला दीपा (बदला हुआ नाम) का पति और उसका चचेरा देवर ड्राइवरी का काम करते हैं। रिश्तेदारी और आसपास रहने के कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता है।

पीड़ित महिला के मुताबिक, 4 महीने पहले एक दिन चचेरा देवर घर आया और नशे की हालत में उसने जबरन रेप किया। इस दौरान उसने मोबाइल से क्लिप बना ली। ये बात उसने पति को बताने की कोशिश की, लेकिन देवर ने धमकी दी कि वो उसका वीडियो नेट पर डाल देगा और अगर ज्यादा गुस्सा आया तो बच्चे को किडनैप कर लेगा। धमकी के कारण दो बच्चों की मां डर गई। महिला ने बताया कि डर का फायदा उठाते हुए देवर रोज उसके साथ रिलेशन बनाने लगा और उससे उसके गहने व पति के लोन लिए हुए 25 हजार भी ले लिए। वो लगातार रुपए की डिमांड करता था। अब महिला के पास पैसे भी नहीं बचे।

विडियो : रात को सोते समय गलती से भी पास न रखे ये 4 चीजें नहीं जल्दी हो जाएगी मृत्यु

रविवार की सुबह जब महिला का पति घर पर नहीं था तो आरोपी देवर आया और उसने 20 हजार रुपए की मांग की। महिला ने पैसे देने से और रिलेशन बनाने से मना किया तो आरोपी जबरदस्ती करने लगा और महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला के मुताबिक, उसने बचाव में घर पर रखा बांका उसे मार दिया। चोट लगते ही देवर फरार हो गया। इसके बाद उसने हिम्मत कर घटना की जानकारी पति को दी और पति-पत्नी ने थाना न्यू आगरा पहुंचकर पूरी घटना बताई।इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को इलाज और मेडिकल के लिए भेजा है।

यहां की लड़कियां शादी से पहले जबरन पुरुषों से करती हैं सेक्‍स

थाना इंचार्ज नरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रेप और वसूली के साथ साइबर एक्ट में केस दर्ज किया जाएगा।वहीं, आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि आज सुबह उसकी भाई से मारपीट हो गई थी। उसे जेल में डालने के लिए भाभी ने खुद कपड़े फाड़ लिए और रेप का आरोप लगा दिया।

 
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close