Uncategorized

बिहार में बाढ़ से लोगों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्थ, दर्दनाक तस्वीरें आई सामने

पटना। भारत के कई राज्यों में बाढ़ के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों का जीना दूभर हो गया है लोग घरों को छोड़ कर पलायन कर रहे हैं।

बिहार से बाढ़ पीडि़त लोगों की, कई ऐसी तस्वीर सामने आई हैं जिसे देखने के बाद लोगों के आंखों से आंसू निकल जाते हैं।

ऐसे में एक और दर्दनाक तस्वीर बिहार के दरभंगा जिले में देखने को मिली, जहां बाढ़ की चपेट में आने के कारण एक 22 वर्षीय जवान युवक की मौत हो गई।

पति के मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार का इंतजार करते-करते कई दिन बीत गया लेकिन उसे कहीं जगह नहीं मिली।

अंत में जब लाश से बदबू आना शुरू हुआ तो पत्नी ने शव के सीने में पत्थर बांधकर बाढ़ की तेज धार में प्रवाहित कर दिया।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close