उत्तराखंड

जानें ऐसा क्या किया इन लड़कियों ने कि लोगों ने दी शुभकामनाएं

रुद्रपुर। हमारे देश की लड़कियां हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं वह लडक़ों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं ऐसे ही एक खबर है उत्तरखंड, रुद्रपुर इलाके के एक छोटे से गांव की 8 लड़कियां युवा पीढ़ी के लिए मिसाल बनकर उभरी हैं। रुद्ररपुर के पीएसी मैदान में उत्तराखंड पुलिस के रंगरूट जवानों की पासिंग परेड के दौरान एक ही गांव की इन 8 लड़कियों ने सलामी देते हुए पास आउट किया।

उत्तराखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद ज्वाइन करने वाली रुद्रपुर के शांतिपुर गांव की 8 लड़कियों ने अपने 9 महीने के कड़े प्रशिक्षण के बाद पीएसी मैदान में आयोजित पासिंग परेड में सलामी देते हुए प्रदेश पुलिस को ज्वाइन किया है। आठों लड़कियों की पुलिस में एकसाथ भर्ती होने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है, लड़कियों के परिवारवालों के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

पासिंग परेड में सलामी देकर पास आउट होने वाली रीतु कोरंगा, प्रियंका कोरंगा, श्वेता मेहता, रेखा मेहता, मंजु बिष्ट, बीना मेहता, लता जोशी और पिंकी जोशी का कहना है कि प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा का गौरव प्राप्त करना उनके लिए सम्मान की बात है।

वहीं 8 लड़कियों के एकसाथ प्रदेश पुलिस को ज्वाइन करने की खबर के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, नेताओं और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुऐ चयनित लड़कियों और उनके परिजनों को ढेरों शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close