Uncategorized

रिपोर्ट में खुलासा, भारत के सबसे शिक्षित राज्य में होता है लड़कियों का खतना

नई दिल्ली। समाज कई तरह के ऐसे मामले सामने आते हैं जो आचंभित करने वाले होते हैं। समाज में तरह तरह के प्रथाएं प्रचलित हैं ऐसे में एक खबर है लड़कियों के खतना करने की प्रथा जो दुनिया के कई देशों में मौजूद है लेकिन भारत में इसके मामले कम ही सामने आते हैं।

लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है, वह चौंकाने वाला है। केरल में लड़कियों के खतना को लेकर।
ऐसा माना जाता है कि पढ़े-लिखे जगहों में ऐसी प्रथाओं का चलन नहीं है।

जैसे अफ्रीका के मुल्कों में लड़कियों की खतना की प्रथा का प्रचलन है। वैसे ही भारत देश के सबसे शिक्षित राज्य केरल में लड़कियों के खतना का मामला सामने आया है। एक संगठन की रिपोर्ट में केरल के कोझिकाड में कुछ डॉक्टरों के लड़कियों के खतना करने का मामला सामने आया है।

कुछ समय पहले अमेरिका में भी एक महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी लड़कियों की खतना करने के मामले में हुई थी। इसी साल मई में सुप्रीम कोर्ट ने भी खतना को लेकर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से इसकी जानकारी देने को कहा था।

दुनिया में ज्यादा महिलाओं का खतना बहुत ज्यादा प्रचलित नहीं है लेकिन यह प्रथा एशिया और अफ्रीका के बहुत से देशों में आज भी है। खासकर बोहरा समुदाय में यह प्रथा है और भारत में करीब 20 लाख बोहरा हैं। ऐसे में भारत में भी महिलाओं के खतना के मामले सामने आते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अफ्रीका और एशिया के करीब 30 देशों में खतना की प्रथा है।

कैसे होता है खतना

खतना में योनि के एक हिस्से क्लाइटॉरिस को निकाल दिया जाता है। या फिर कुछ जगहों पर क्लाइटॉरिस और योनि की अंदरूनी त्वचा को भी आंशिक रूप से हटा दिया जाता है। जिन समुदायों में महिलाओं के खतना का प्रचलन है, उनका मानना है कि इससे महिलाओं की सेक्स के लिए इच्छा कम हो जाती है और सेक्स करते समय महिलाओं को आनंद कम मिलता है। साथ ही उनका यह भी मानना है कि इससे मासिक धर्म के दौरान दर्द कम होता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close