खेल

श्रीलंका को 171 रनों से हराकर विराट ने गर्लफ्रेंड अनुष्का संग मनाई जीत की ख़ुशी

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को १७१ रनों से मात देकर विराट बेहद खुश है। विराट के फैंस उन्हे सोशल मीडिया के जरिय ढेर सारी बधाइयां दे रहे है। विराट की खुशी तब दोगुनी हो गई, जब उनकी गर्लफ्रेंड विराट से मिलने सीधे श्रीलंका पहुंच गई।

virat kohli, anushka sharma , cricketer, actress, shrilanka

इन दिनों विराट और अनुष्का श्रीलंका में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। इन दोनों की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटो में विराट और अनुष्का के साथ श्रीलंकाई फैंस भी नजर आ रहे है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा को लेकर अफवाहों का उड़ना जारी है। इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

हाल ही में दोनों न्यूयार्क में थे । अनुष्का आईफा अवॉर्ड्स के लिए वहां गई हुई थीं तो अनुष्का से मिलने के लिए विराट भी वहां जा पहुंचे थे। चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद और वेस्टइंडीज दौरे से पहले विराट ने न्यूयार्क में अनुष्का के साथ टाइम स्पेंड किया था।

विराट ने अनुष्का के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कीं। विराट ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर जैसै ही यह तस्वीर शेयर की वैसे ही यह वायरल हो गई। विराट ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने प्यार के साथ बहुत ही जरूरी ब्रेक पर।’

विराट-अनुष्का की इस तस्वीर पर 2 मिलियन से भी ज्यादा लाइक मिले थे। यानि इतने लोगों ने इन दोनों की इस प्यार भरी तस्वीर को पसंद किया था।

 

प्यार के दोनों परवाने अक्सर एक दूसरे के पीछे भागते नजर आते है, शायद यही वजह है कि विरूष्का (विराट और अनुष्का) फैंस इन्हे इतना पसंद करते है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close