स्वास्थ्य

पुरुषों से ज्यादा एक्टिव होती है महिलाएं, जानिए क्यों?

वाशिंगटन। महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में खासकर ध्यान केंद्रित, आवेश नियंत्रण, भाव और तनाव के क्षेत्रों में ज्यादा एक्टिव होता हैं।

इस बात का खुलासा 46,034 मस्तिष्कों का इमेजिंग अध्ययन कर बताया गया है। अध्ययन में महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में कुछ क्षेत्रों में ज्यादा एक्टिव पाया गया।

अमेरिका में अमेन क्लीनिक्स के संस्थापक और जर्नल आफ अल्जाइमर डिसीज में प्रकाशित इस अध्ययन के प्रमुख लेखक डेनियल जी अमेन ने बताया है कि लिंग आधारित मस्तिष्क भिन्नताओं को समझने के लिए यह अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण हैं।

महिलाएं, पुरुष, एक्टिव, ध्यान केंद्रितहमने पुरुषों और महिलाओं के बीच ऐसी भिन्नताओं को चिन्हित किया हैं जो अल्जाइमर बीमारी जैसे मस्तिष्क से जुड़े विकारों को लैंगिक आधार पर समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं का दिमाग खासकर आवेश नियंत्रण, ध्यान, भावुकता, भाव और तनाव के क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में ज्यादा एक्टिव पाया गया। जबकि पुरुषों में मस्तिष्क के दृश्य और समन्वय केंद्र ज्यादा एक्टिव थे।

इस अध्ययन के लिए 119 स्वस्थ लोगों और मस्तिष्क के आघात, द्विध्रुवी विकार, मनोदशा विकार, सिज़ोफ्रेनिया / मनोविकार के विभिन्न 26,683 रोगियों को शामिल किया गया।

इन विषयों के लिए एकाग्रता वाले कार्य करते समय कुल 128 मस्तिष्क क्षेत्रों का विश्लेषण किया गया।

इस अध्ययन में पाई गई भिन्नताओं को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि मस्तिष्क विकार पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करता हैं।

महिलाओं में उल्लेखनीय ढंग से अल्जाइमर बीमारी,अवसाद और तनाव विकार की अधिक दर देखी गयी जबकि पुरुषों में एडीएचडी की अधिक दर और आचरण संबंधी समस्याएं देखी गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close