Uncategorized

तेजस्वी की नीतीश को चुनौती, अब छिड़ेगा रण

पटना। बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमले कर रहे हैं।

तेजस्वी ने 27 अगस्त को होने वाली ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ रैली के बारे में लिखा- “जनादेश के कत्ल व अपमान के विरुद्ध गांधीजी की कर्मभूमि चंपारण से यात्रा की शुरुआत कर 27 की रैली के लिए शंखनाद होगा। अब याचना नही रण होगा।’

दरअसल 27 अगस्त को बिहार के चंपारण में भाजपा के खिलाफ राजद की रैली होनी है। इस रैली में कई विपक्षी पार्टियों के शामिल होने की उम्मीद है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान और कत्ल किया है।

जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था, लेकिन वह एनडीए के साथ चले गये। जनता ने जिसके खिलाफ जनादेश दिया, वह उसी के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं।

तेजस्वी ने नीतीश पर तंज कसते हुए उनके बीजेपी के साथ जाने पर कहा कि अब नीतीश कुमार ‘हे राम’ से ‘जय श्री राम’ पर पहुंच गए हैं। नीतीश कुमार बीजेपी से डर गए और उसके सामने घुटने टेक दिए जबकि मैं 28 साल का हो कर भी नहीं डरा। सरकार पांच साल के चुनी गई थी फिर ये पांच साल तक क्यों नहीं चली?

इससे पहले बिहार विधानसभा में अपने लंबे भाषण में तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने उनसे एक बार भी इस्तीफा नहीं मांगा था और ना ही उन्हें बर्खास्त किया। आरजेडी विधायक दल के नेता ने कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन को नुकसान पहुंचाकर बिहार की जनता को धोखा दिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close