स्वास्थ्य

प्लास्टिक बैग में पैक चीज़ें खाना पुरुषों के लिए पड़ सकता है भारी

लखनऊ। आज की इस अफ़रा-तफ़री के महौल में बाहर का खाना आम बात हो चुकी है। बाहर का खाना अगर पैक कराते हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल होना ही है। ऐसे में खाने की ये प्लास्टिक पैकिंग पुरुषों के लिए बेहद घातक हो सकती है।

प्लास्टिक बैग में खाना, पैक पदार्थ, दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई मेडिकल अनुसंधान संस्थान, प्लास्टिक बैग में खाने के नुकसान, पुरुषों में थैलेट्सप्लास्टिक में बैग्स में पैक खाने से पुरुषों में खतरनाक बीमारियां होने की आशंका है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक में ऐसे हानिकारक रसायनों पाए जाते हैं जो पुरुषों के लिए खतरनाक हैं।

एक दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई मेडिकल अनुसंधान संस्थान के ने 1,500 से ज्यादा पुरुषों में थैलेट्स नामक रसायन की मौजूदगी की संभावना की जांच की है। यह रसायन दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर, और टाइप-2 डायबटीज से जुड़ा है।

संस्थान के मुताबिक हर 35 साल और उससे ज्यादा उम्र वाले पुरुषों में के पेशाब के सैम्पल में थैलेट्स पाया गया है। प्लास्टिक के बर्तनों या बोतलों में रखे खाद्य पदार्थ खाने से ऐसा होता है।

पश्चिम के लोगों में थैलेट्स का स्तर ज्यादा है। क्योंकि वहां बहुत सारे खाद्य पदार्थों को अब प्लास्टिक में पैक किया जाता है। जो सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं और पहले से पैक खाद्य सामग्री को खाते हैं, उनके पेशाब में स्वस्थ लोगों की तुलना में थैलेट्स की मात्रा ज्यादा निली है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close