Uncategorized

अमरनाथ के लिए 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

जम्मू| अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हो गया। यह अब तक का सबसे छोटा जत्था है। अधिकारी के मुताबिक, इस 40 दिन लंबी यात्रा का यह 28वां दिन है। हालांकि, बीते कुछ दिनों में बर्फानी बाबा का दर्शन करने वालों की संख्या कुछ घटी है।

तीर्थयात्रियों का यह जत्था तड़के तीन बजे भारी काफिले के बीच भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ। अधिकारी ने बताया, “इस यात्रा के 29 जून से शुरू होने के बाद से यह तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था है।”

अब तक दो लाख से अधिक तीर्थत्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा के दौरान अब तक 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close