Uncategorized

स्‍पंज खाकर जिंदा है यह महिला, एक दिन का खुराक दर्जन भर

केपटाउन। वैसे तो हर बार अजीबों खबरे आती है लेकिन इस बार चौकाने वाली है, जहां हर एक को खाने का अपना मजा है। हर व्यक्ति का अपना एक पंसदीदा भोजन व स्वाैद होता। जिसमें किसी को मीठा, किसी को खट्टा तो किसी को तीखा बहुत पसंद होता है। इसीलिए कहा जाता है जितने लोग उतने स्वाद। वैसे यह सिला-सिला बहुत पुराना है, अपने यह पर गांवों में लोगों को मिट्टी के पके बर्तनों को खाते हुए भी देखा होगा। छोटे बच्चों को गीली मिट्टी मुंह में खाते हुए देखा होगा, लेकिन इस महिला के स्वाद को जानकर आप दांतों तले अंगुलिया दबा लेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में रहने वाली 36 वर्षीय कैंडिस नॉक्स बर्तन साफ करने वाले स्पंज खाती है। ऐसा नहीं कि वह दिन में एक बार ही स्पंज खाती है। नहीं वह दिन भर में पूरे दर्जन भर स्पंज चटखारे लेते हुए डकार जाती है। कैंडी जब छह साल की थी तब से उसे स्पंज खाना अच्छा लगता था। धीरे-धीरे यह स्वाद आदत बन गई और ये आदत कब लत में तब्दील हो गई उसे भी पता नहीं चला। आज लत इस कदर उस पर हावी है कि वो एक भी दिन स्पंज खाए बिना नहीं रह पाती हैं।

स्पंज की लत इनको इस तरह से लगी है की वो टिफिन में भी ले जाती है। कहती है की जब वो स्पं ज खाती हैं तो उनको खाना खाने की इतनी उर्जा मिलती है जो उनको काम करने में सहायता करती है। वहीं आपको बता दें की वो तीस सालों से इसको लगातार खा रहीं। लेकिन इसके कारण बीमार नहीं हुई। वहीं अगर डॉक्टआरों की माने तो वो एक बीमारी से ग्रस्त है जो बेस्वारद चीजे खाने की बीमारी होती हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close