Uncategorized

राजधानी में पारा पहुंचा 40 के पार…

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में  अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो इस साल का सर्वाधिक गर्म दिन हो सकता है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आम तौर पर अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहता है, पर शनिवार को पारा बढ़ने और इसके 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।”

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि बीते साल यानी 2016 में केवल 17 अप्रैल को ही पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि माह के आखिर तक यह 40 डिग्री से कम ही रहा था। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह तेज धूप के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में शुक्रवार का दिन साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close