Uncategorized

आईफा के उत्सवम में ‘चार्ली’, ‘इरुद्धि सुत्तरु’ के जलवे

हैदराबाद | अभिनेता आर. माधवन की खेल पर आधारित तमिल फिल्म ‘इरुद्धि सुत्तरु’ और दलकुअर सलमान अभिनीत फिल्म ‘चार्ली’ ने आईफा उत्सवम के दूसरे संस्करण में शीर्ष पुरस्कार हासिल किए। फॉर्च्यून सनफ्लॉवर ऑइल द्वारा समर्थित इस दो दिवसीय समारोह में मंगलवार को तमिल और मलयालम फिल्म उद्योग की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान 13 पुरस्कार श्रेणियों में फिल्म ‘इरुद्धि सुत्तरु’ ने तीन पुरस्कार जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ मुख्य महिला पात्र के लिए रितिका सिंह और सर्वश्रेष्ठ पुरुष पात्र के लिए माधवन को सम्मानित किया गया।
धनुष निर्मित तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ ने भी तीन पुरस्कार जीते। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ हास्य किरदार के लिए आ.जे. बालाजी, सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका के लिए नीति मोहन और सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक के लिए अनिरुद्ध रविचंदर को पुरस्कृत किया गया। फिल्मकार एटली पॉकेटेड को तमिल एक्शन फिल्म ‘थेरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ सहायक महिला बाल कलाकार के लिए नयनिका और सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक किरदार के लिए दिग्गज फिल्मकार महेंद्रन को पुरस्कृत किया गया।
लेखक-अभिनेता अर्जुनराजा कामाराजा को सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘कबाली’ के प्रसिद्ध गीत ‘नेरुप्पूदा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार दिया गया। ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान को तमिल फिल्म ‘अच्चम येनबाथू मदामयादा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार दिया गया।
अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन को फिल्म ‘थोजा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक पुरुष पात्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, मलयालम फिल्म पुरस्कारों की श्रेणी में फिल्म ‘चार्ली’ ने सात पुरस्कार बटोरे।
इस फिल्म के अभिनेता दलकुअर सलमान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ हास्य किरदार, सर्वश्रेष्ठ गीत, सर्वश्रेष्ठ संगीत सहित पुरस्तकार जीते। इस फिल्म के लिए अर्पणा गोपीनाथ को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुलिमुरुगन’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close