Uncategorized

नहीं थम रहा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडे का शिकार, फिर आई तेजी

गुवाहाटी | असम के ओरंग राष्ट्रीय उद्यान में शिकारियों ने एक सींग वाले एक अन्य गैंडे को मार डाला। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उन्हें शुक्रवार को उद्यान में ‘पिचोला शिकार प्रतिबंधित क्षेत्र’ के पास एक मृत नर गैंडा मिला। उसकी सींग गायब थी, जिससे लगता है कि उसका शिकार किया गया होगा।
पार्क के अधिकारियों ने बताया, “वह वयस्क नर गैंडा था। मृत गैंडे पर गोलियों के घाव के निशान मिले।” इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने बैहता चरियाली में एक घातक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीन लोगों के पास से खून से सने गैंडे की सींग बरामद की थी।
असम की वन मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा ने कहा कि तीनों घायलों ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास कही गैंडे को मार डाला था। वे भागने की कोशिश कर रहे थे जब दुर्घटना हुई।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close