Uncategorized

मणिपुर में दो संदिग्ध आईएस गिरफ्तार

1487986757

इंफाल | असम राइफल्स ने मणिपुर के सीमावर्ती शहर से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों का संबंध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से होने का शक है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि यह गिरफ्तारी ट्रांस एशियन राजमार्ग संख्या एक से लगे खुदेंग्थाबी सीमा चौकी पर 14 मार्च को की गई, जब संदिग्ध सीमावर्ती शहर मोरेह से इंफाल की तरफ जा रहे थे।
इन दोनों की पहचान नजीर मोहम्मद और अबु बकीर के रूप में की गई है। इन्होंने पुलिस से कहा कि वे तमिलनाडु से हैं। असम राइफल्स के जवानों ने इनके पास से 14 सिमकार्ड और कुछ हैंडसेट बरामद किए हैं। इसके अलावा इनके पास भारतीय मुद्रा में 75,130 रुपये और विदेशी मुद्रा में बड़ी रकम बरामद की गई।
इन दोनों ने पुलिस से कहा कि उन्होंने 9 मार्च को कोलकाता छोड़ दिया और असम से होते हुए नागालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन 10 मार्च को पहुंचे। इसके बाद वहां से इंफाल आए और मोरेह गए। उन्होंने पुलिस से कहा कि वह दूसरी बार मणिपुर आए हैं। पुलिस ने कहा कि उनकी यात्रा के असली मकसद की जांच हो रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close