Uncategorized

लंबी से हारे अमरिंदर, पटियाला से जीते

amrinder-l2

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लंबी विधानसभा सीट से कांग्रेस के मुख्यमंत्री प्रत्याशी अमरिंदर सिंह को 22,000 मतों से अधिक के अंतर से हराया। अमरिंदर सिंह हालांकि पटियाला सीट से जीत हासिल करने में सफल रहे। 89 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल ने अमरिंदर को 22,700 मतों से हराया, इसके बावजूद अमरिंदर का मुख्यमंत्री बनना तय हो चला है।
अमरिंदर ने पटियाला (नगर) सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी बलबीर सिंह को 52,407 मतों के अंतर से हराया।
पूर्व सैन्य प्रमुख और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जनरल जे. जे. सिंह शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर पटियाला (ग्रामीण) सीट से हार गए और उनकी जमानत जब्त हो गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close