Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

प्रेमी संग मिलकर महिला ने पति व ससुर का किया कत्ल

06NAVEEN03(17)-06-03-2017-1488784842_storyimageदेहरादून। नाजायज रिश्ते में अंधी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति व ससुर का कत्ल कर दिया। इस घटना का खुलासा उस उक्त हुआ जब पुलिस ने पिता-पुत्र की लाशें कुआंवाला में हाईवे पर बंद कार से बरामद किया। आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
डोईवाला पुलिस को शनिवार देर रात दो बजे हरिद्वार हाईवे पर कुआंवाला में सेंट्रो कार लावारिस खड़ी मिली। अंदर झांकने पर कार की पिछली सीट पर कंबल में लिपटा शव नजर आया। डिग्गी खोलने पर एक और शव मिला।
कार की तलाशी के दौरान मिले कागजात पर जब पत्नी से पूछताछ की गई।
दिपीका के बयानों पर शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दीपिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पति और ससुर की हत्या की बात कबूल किया। दिपीका से मिले सबूत व बयान के प्रेमी योगेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वहीं आपकों बता दें कि इससे पहले ही दिपीका ने पुलिस खुद जाकर अपने पति के गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई थी। दीपिका ने कहा था पति और ससुर तीन मार्च तडक़े चार बजे बुलंदशहर स्थित अपने गांव सबलपुर के लिए निकले थे। अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने खोज बीन में लग गई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close