उत्तर प्रदेशप्रदेश

बदायूं मर्डर केस: दूसरा आरोपी बरेली से गिरफ्तार

बरेली। बदायूं डबल मर्डर केस के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी जावेद हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार जावेद को देर रात बरेली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटना के बाद मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था। जिसके पीछे काफी संख्या में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं। देर रात जावेद को बरेली पुलिस गिरफ्तार कर बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। बदायूं पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जावेद देर रात बारादरी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास देखा गया था। जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। अब वह वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी जावेद दिल्ली से आकर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

पकडे जाने के बाद जावेद ने ये कहा

मेरा नाम मोहम्मद जावेद है। भाई मैं वहां नहीं था। मै खुद नहीं समझ पाया कि क्यों किया है। लोगो ने बताया कि तुम्हारे भाई ने मर्डर कर दिया है। मैं सीधा दिल्ली भाग गया, बरेली आया हूं सरेंडर करने के लिए। साजिद मेरा बड़ा भाई है। चाहे तो आप मुझे मारो। मां की कमस खा के कहते हैं कि मैं नहीं था। भाई मुझे पुलिस के हवाले कर दो।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close