मनोरंजन

सिंगर आदित्य नारायण ने फैन के साथ की बदतमीजी, हाथ पर माइक मारा, फोन छीनकर फेंका

मुंबई। सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फैन को मारते हुए और उसका फोन छीनकर फेंकते हुए दिख रहे हैं। फैन के साथ उनकी ये बदसलूकी देखने के बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। आदित्य नारायण छत्तीसगढ़ के कॉलेज में एक कॉन्सर्ट को होस्ट करने गए थे। यहां कई म्यूजिक लवर्स मौजूद थे। इस वायरल वीडियो में आदित्य को शाहरुख खान की फिल्म ‘डॉन’ का गाना गाते हुए देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइव इवेंट के दौरान सिंगर ने पहले तो फैन के हाथ पर तेज से माइक मारा फिर उसका फोन छीना और दूर फेंक दिया। ये सब करने के बाद सिंगर फिर से गाना गाने लगते हैं। वीडियो देख साफ पता चल रहा है कि उनकी परफॉर्मेंस रिकॉर्ड कर रहे उनके एक फैन ने उनका ध्यान खींच लिया, जिसके बाद ये सब तमाशा हुआ।

सोशल मीडिया पर भी उनकी इस हरकत की काफी आलोचना हो रही है। लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, ‘आदित्य नारायण को क्या दिक्कत है? इतना घमंड किसलिए? अपने ही फैंस के प्रति इतना अपमानजनक?’ दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, ‘वो अपने आप को क्या समझता है?’

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close