प्रदेश

लखनऊ चिड़ियाघर के एकलौते बब्बर शेर पृथ्वी की मौत

लखनऊ। लखनऊ के चिड़ियाघर में एकलौते बब्बर शेर पृथ्वी की बीमारी के चलते मौत हो गई है। शनिवार को उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि पृथ्वी 14 जून से अपने पैर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था और उसकी तबीयत लगातार गिर रही थी। पृथ्वी ने कुछ भी सॉलिड खाना बंद कर दिया था। वह फ्लूड के जरिए पिछले कुछ दिनों से जीवनयापन कर रहा था। लखनऊ चिड़ियाघर की शान रहे पृथ्वी को देखने दूर दूर से लोग पहुंचते थे। उसकी एक झलक पर्यटकों को रोमांचित कर देती थी।

जानकारी के मुताबिक, बब्बर शेर “पृथ्वी” की पिछले 3 सप्ताह से तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते लखनऊ चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक उसकी देखरेख में लगे हुए थे। उसके खान-पान से लेकर स्वास्थ्य तक पर ध्यान दिया जा रहा था लेकिन बावजूद इसके बब्बर शेर पृथ्वी को बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत के बाद शेरनी वसुंधरा अब अकेली रह गई है।

बता दें कि पृथ्वी लखनऊ चिड़ियाघर में अकेला शेर था, लेकिन उसकी मौत के बाद वसुंधरा अब अकेली रह गई है। डॉक्टरों का कहना है कि पृथ्वी काफी बुजुर्ग हो गया था और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कार्डियो रेस्पिरेटरी फेल होने की वजह से पृथ्वी की मौत हो गई। पृथ्वी को 2015 में लखनऊ चिड़ियाघर लाया गया था। उसके चार बच्चे थे।

पृथ्वी और वसुंधरा के चार बच्चे हैं, जिसमे से तीन बच्चे चिड़ियाघर में ही हैं। चिड़ियाघर की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि लॉयन पृथ्वी की मौत स्वास्थ्य खराब होने की वजह से हो गई, वह एक हफ्ते से बीमार था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close