Main Slideराष्ट्रीय

भगवा रंग में रंगी वंदे भारत ट्रेन, आप भी देखें फोटोज

नई दिल्ली। भारत में बनी वंदे भारत अब आपको नीले की जगह भगवा रंग में रंगी नजर आएगी। हालांकि, अब तक यह नई भगवा रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस चालू नहीं हुई है, लेकिन चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में खड़ी है। यहीं पर वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत के नए रंग की झलकियां दी है। पहले सफेद और ब्लू के कॉम्बिनेशन में वंदे भारत नजर आती थी। अब इस रंग को बदलकर भगवा और ग्रे कर दिया गया है।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत की तस्वीरें साझा की है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत का नया रंग भारत की शान तिरंगा के रंग से प्रेरित है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आईसीएफ, चेन्नई में वंदे भारत ट्रेन उत्पादन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने फोटो भी साझा की है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत में 25 से ज्यादा अच्छे बदलाव किए गए हैं। रंग बदलने के बाद अबतक उसे चलाया नहीं गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ट्रेन को लेकर जो फीडबैक दिए जा रहे हैं उसे लेकर बदलाव किया जा रहा है।

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा, “एक नई सुरक्षा सुविधा, ‘एंटी क्लाइंबर्स’ या एंटी-क्लाइंबिंग डिवाइस, जिस पर हम काम कर रहे हैं, उसकी भी आज समीक्षा की गई। ये सभी वंदे भारत और अन्य ट्रेनों में मानक सुविधाएं होंगी।”

रेलवे ने 25 फीसदी किराया कम किया

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत, अनुभूति और विस्टाडोम कोचों वाली सभी ट्रेनों सहित एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव कैटेगरी के किराए में 25 फीसदी छूट देने का फैसला किया है। आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी इत्यादि जैसे अन्य शुल्क, जो भी लागू हो, अलग से लगाए जाएंगे.

एक सरकारी प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘ट्रेनों में सीटों का पूरा उपयोग करने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने एसी सिटिंग वाली ट्रेनों में रियायती किराया योजना शुरू करने के लिए जोनल रेलवे को अधिकार देने का फैसला लिया है।’

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close