Main Slideउत्तराखंडमनोरंजनराष्ट्रीय

53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ, अभिनव कुमार ने किया उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व

गोवा। सोमवार को गोवा में 53वे अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, केंद्रीय राज्यमंत्री सूचना एवं प्रसारण डॉ. एल. मुरुगन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

गोवा। सोमवार को गोवा में 53वे अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, केंद्रीय राज्यमंत्री सूचना एवं प्रसारण डॉ. एल. मुरुगन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गोवा में 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवम्बर, 2022 तक किया जा रहा है।

इस अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लगभग 79 देशों के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस महोत्सव में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व अभिनव कुमार (विशेष प्रमुख सचिव सूचना)कर रहे है।
ये भी पढ़े- उप्र: 14वीं राष्ट्रीय कुंगफू प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 16 राज्यों के 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस महत्वपूर्ण आयोजन से उत्तराखण्ड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य एवं पर्यटन स्थलों की पहुंच देश व दुनिया तक पहुंचेगी तथा राज्य में फिल्म एवं पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। साथ ही देश के फिल्मकार फिल्मों की शूटिंग के लिये उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौन्दर्य के प्रति और अधिक आकर्षित होंगे।

इस महोत्सव में मंगलवार 22 नवंबर 2022 को उत्तराखंड राज्य की फ़िल्म नीति पर चर्चा की जाएगी। इस परिचर्चा में केंद्रीय फ़िल्म बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी प्रतिभाग करेंगे। फ़िल्म महोत्सव में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के उप निदेशक/नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय ने भी भाग लिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close