उत्तर प्रदेशधर्मप्रदेश

अयोध्या में बनेगी भगवन राम की सबसे ऊंची प्रतिमा

अयोध्या। अयोध्या में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई जाएगी। राम लला की ये प्रतिमा, विश्व की सबसे ऊंची की बनेगी। राम नगरी में 251 मीटर ऊंची रामलला की प्रतिमा लगाई जाएगी। बता दें, कि भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद भगवान राम की ये प्रतिमा अयोध्या में लगाई जाएगी। मूर्ति बनाए का जिम्मा स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने वाली कंपनी पदम श्री पुरस्कार से पुरस्कृत सुतार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया जायेगा।

भगवन राम की ये विशालकाय प्रतिमा राजाराम के रूप में बनायी जाएगी जिसकी उचाई 251 मीटर होगी। 51 मीटर का मूर्ति का बेस होगा जिसके अंदर एक म्यूजियम मंदिर भी होगा। मूर्ति के ऊपर विशाल छत्र होगा और राजा राम की मूर्ति के दाहिने हाथ में होगा तीर तो बाएं हाथ में होगा धनुष। बता दे, कि नवंबर 2018 में ही मूर्ति के स्वरूप का चयन हो चूका है । राम मंदिर निर्माण के बाद मूर्ति बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close