उत्तर प्रदेशप्रदेश

IPS अफसर ग्राहक बनकर पहुंचे हुक्का बार में ,सच्चाई सामने आते ही मच गई भगदड़

बरेली: झुमका सिटी के नाम से मशहूर बरेली के रेस्टोरेंट्स में हुक्का बार अवैध रूप से चल रहे हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही बरेली पुलिस भी पकड़ने के लिए के लिए ग्राहक बनकर बार में पहुंची और अवैध रूप से हुक्का बार चलाने वालों को पकड़ लिया।

बता दें कि बरेली में शाम होते ही शहर के पॉश इलाकों में संचालित कैफे और रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार शुरू हो जाता है। पुलिस अधिकारियों ने ऐसे रेस्टोरेंट को पकड़ने के लिए अपने मुखबिरों की मदद ली है। हुक्का बार वाले ठिकानों पर छापा मारने से पहले पुलिस के जवान सादे कपड़ों में ग्राहक रेस्टोरेंट में जा रहे हैं।

पुलिस की संयुक्त टीम और एक्साइज की संयुक्त टीम ने सादी वर्दी में शहर के कुछ रूफ टॉप कैफे को चेक किया तो पता चला कि इन रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्काबार चल रहे हैं। छापे मारने पर लोग रेस्टोरेंट छोड़कर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैफे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर एक प्रतिष्ठान को सील करने की भी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- लाइबा अशफाक

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close