मनोरंजन

न्यूड फोटोशूट पर रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, पुलिस में दर्ज करवाया अपना बयान, जानें क्या कहा?

मुंबईः बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को हाल ही में अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी ट्रोल होना पड़ा था। एक्टर हमेशा ही अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। अपनी इस न्यूड तस्वीरों से उन्होंने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। इस फोटोशूट के लिए रणवीर के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। अब रणवीर ने इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाया है।

रणवीर ने बयान में कहा-

जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस को अपनी न्यूड तस्वीरों के बारे में बयान देते हुए रणवीर सिंह काफी शांत रहे। रणवीर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करने पेश हुए और पुलिस को अपनी सफाई दी। रणवीर ने बयान में कहा कि,”शूट के दौरान उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि तस्वीरों पर इतना बवाल हो जाएगा।” रणवीर ने कहा कि उन्होंने टीम से मिली क्रिएटिव गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए सिर्फ एक एक्टर के तौर पर अपना काम किया है।”

क्या है पूरा मामला?

रणवीर को इस मामले में आगे भी समन भेजा जाएगा या नहीं फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने एक एक पेपर मैगज़ीन के लिए ये न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसकी पिक्चर्स बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। तस्वीरों को देखते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और यही से सारा विवाद शुरू हो गया। इंटरनेट पर यह तस्वीरें तेज़ी से वायरल होने लगी। शुरू में तो लोगो ने इन्हे पसंद किया पर ट्रोलर्स ने इनका बहुत मज़ाक उड़ाया था। इसपर ढेरो मीम्स भी बने थे। धीरे-धीरे बात पोलिटिकल डिबेट का हिस्सा बन गई। एक तरफ कुछ लोगों का कहना था कि रणवीर अश्लीलता फैला रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ पुलिस में यह बोलकर शिकायत की गई कि उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाकर औरतों का अपमान किया है। इस फोटोशूट को लेकर देशभर में कई जगहों पर जोरदार विरोध देखने को मिला था।

रिपोर्ट- सानिया परवीन

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close