उत्तर प्रदेशतकनीकीप्रदेशराष्ट्रीयव्यापार

SuperTech Twin Tower: महज़ 9 सेकेंड में मलबे में तब्दील हुआ ट्विन टावर, आसमान में छाया धूल का गुबार

नोएडा के सेक्टर-93ए में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर 9 सेकेंड में धड़ाम हो गए। इसमें एपेक्स टावर 32 मंजिल और 102 मीटर का ऊंचा और सियान 29 मंजिल का (करीब 95 ऊंचा) था। दोनों टावरों में 9800 छेद किए गए और 3700 किलो विस्फोट लगाया गया था। एडफिस कंपनी के इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता ने ट्रिगर दबाया और फिर भ्रष्टाचार के ट्विन टावर ध्वस्त हो गए।

सुपरटेक ट्विन टावरों के सुरक्षित ध्वस्तीकरण के लिए एडफिस के जिगर मेहता ने पूजा अर्चना की। सुपरटेक टावर गिराने से पहले सुबह सात एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसायटी को खाली करा दिया गया। 2700 फ्लैट में रहने वाले करीब 7000 लोगों ने घर छोड़ दिया। साथ पालतू जानवरों, 3000 वाहनों को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया।

ध्वस्तीकरण से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एयरस्पेस आधे घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इस दौरान कई जगहों पर डायवर्जन लागू किया गया था। टावरों के आसपास किसी को भी जाने की अनुमित नहीं थी। धारा 144 लागू कर दी गई थी। टावर से करीब 88000 टन मलबा निकलेगा, जिसमें 4000 टन सरिया होगी।

ट्विन टावर्स को गिराने में कितना खर्च

सुपरटेक के ट्विन टावर्स को गिराने में करीब 17.55 करोड रुपये का खर्च आया। इसे गिराने का खर्च भी बिल्डर कंपनी सुपरटेक ने वहन किया है। दोनों ही टावरो में कुल 950 फ्लैट्स बने चुके थे।सुपरटेक ने 200 से 300 करोड़ रुपये की लागत से ट्विन टावर का निर्माण किया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close