मनोरंजन

राजू श्रीवास्तव की सेहत में हो रहा सुधार, 15 दिन के बाद आया होश

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते 15 दिन से अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके परिवार और दोस्तों के अलावा उनके फैंस भी लगातार उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई अपने चहेते सितारे के जल्द वापस लौटने का इंतजार कर रहा है। 

इसी बीच काॅमेडियन के सेहत से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। राजू के फैंस और उनके की दुआओं का अब असर होते दिख रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिन बाद आखिरकार राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है। 

राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि ‘राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन बाद होश आया है। एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है।’

वहीं राजू के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने जो बताया है उसे सुनकर फैंस को राहत मिलेगी। इसके साथ ही सुनील ने राजू के फैंस को उनके लिए पॉजिटिव रहने को कहा है।

सुनील ने कहा कि राजू की हालत अब पहले से ठीक हो रही है और अगर ऐसे ही प्रोग्रेस होती रही जैसे कुछ दिनों से हो रही है तो हो सकता है कि आज राजू को वेटिंलेटर से निकाल दिया जाए।

सुनील बोले, ‘अब तक जितना मुझे पता है, राजू का रिस्पॉन्स पॉजिटिव आ रहा है और उनकी हालत सुधर रही है। बाकी तो प्रार्थनाएं करते रहें। हमें पॉजिटिव सोचना होगा। उनका शरीर अब अलग-अलग तक से रिएक्ट कर रहा है और यही वजह है कि लोग अलग-अलग स्टेटमेंट्स दे रहे हैं। भगवान की पा से अब राजू की हालत ठीक है। आगे और अच्छे की उम्मीद करते हैं।’

सुनील ने आगे कहा, ‘मैं अभी पक्का नहीं कह सकता क्योंकि मैंने अभी उनके परिवार से बात नहीं की है, लेकिन मैंने सुना है कि आज राजू को वेंटिलेटर से निकाल देंगे। फिलहाल कुछ कन्फर्म नहीं है। सब उनकी हेल्थ पर निर्भर है। मैं 2-3 दिनों में दिल्ली जाऊंगा, उनसे मिलने। वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं और उन्होंने हमेशा मुझे गाइड किया है। हम सब उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करेंगे।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close