प्रदेशराजनीति

गुजरातः कांग्रेस विधायक के दामाद ने एसयूवी से 6 लोगों को कुचला, सभी की मौत

गुजरात के आणंद जिले में गुरूवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के डाली गांव के पास कांग्रेस विधायक के दामाद ने एसयूवी गाड़ी से ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल को रौंद दिया जिससे छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक के दामाद गाड़ी चलाते वक्त नशे में थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Gujarat News: गुजरात में कांग्रेस विधायक के दामाद ने 6 लोगों को कुचला,  पुलिस ने किया गिरफ्तार

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार चालक भी घायल हो गया है। गाड़ी सोजित्रा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक पूनम भाई परमार के दामाद केतन पढीयर चला रहे थे। गाड़ी के अंदर एक प्लेट मिली है जिस पर गुजरात एमएलए लिखा है।

पुलिस के मुताबिक कांग्रेस विधायक का दामाद हादसे के वक्त नशे की हालत में था। ऑटो में जा रहा परिवार राखी मनाकर घर वापस लौट रहा था। विधायक के दामाद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रक्षा बंधन के दिन गुरुवार शाम को तेज रफ्तार एसयूवी को ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल पर चढ़ा दिये जाने से तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां छह लोगों के मरने की पुष्टि हो गई। मृतकों की पहचान सोजित्रा के नवगढ़ गांव निवासी जियाबेन मिस्त्री और जानवीबेन मिस्त्री, उनकी मां विनाबेन मिस्त्री, ऑटोरिक्शा चालक यासन वोहरा, आणंद निवासी योगेश ओड और संदीप ओड के रूप में हुई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close