उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अस्पताल में निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले ही बुखार के बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। इनके बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां थीं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तो मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी के बेटे हैं।

साधना गुप्ता भी समाजवादी पार्टी की राजनीति में पहले काफी सक्रिय थीं। मुलायम सिंह यादव से विवाह होने के बाद औरैया के विधनू की निवासी साधना गुप्ता ने सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी। उनके भाई प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी विधानसभा चुनाव ने पहले भाजपा की सदस्यता ली थी। साधना गुप्ता के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं। मालूम हो कि साधना गुप्ता एलडीए में कार्यरत थी। पिछले दिनों उनका स्थानांतरण भी हो गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close