मनोरंजन

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ हुआ साइबर फ्राॅड, खाते से उड़ाए 3.82 लाख रुपये

बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से कथित तौर पर करीब 4 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया। शिकायत के मुताबिक, नौ फरवरी को पांच फर्जी लेनदेन में उनके खाते से 3.82 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बोनी कपूर को पता चला कि उनके बैंक खाते से पैसे निकल गए हैं और उन्होंने इस बारे में बैंक से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत की।

जान्हवी कपूर के पिता ने पुलिस को बताया कि न तो किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी और न ही उन्हें इस बारे में कोई फोन आया। पुलिस अधिकारियों को संदेह था कि कपूर द्वारा कार्ड का उपयोग करने के दौरान किसी ने डेटा प्राप्त किया था। मिली जानकारी के अनुसार, कपूर के कार्ड से पैसे गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में गए। फिलहाल जांच चल रही है।

वहीं बोनी कपूर के वर्क फ्रॉट की बात करें तो बोनी लव रंजन की फिल्म के साथ अपने अभिनय की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर भी हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close