Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

दोपहर बाद केदारनाथ में जोरदार बारिश, देहरादून में खिली चटख धूप

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। पर्वतीय जिलों में बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस परेशान कर रही है।

वहीं शनिवार को दोपहर बाद केदारनाथ में जोरदार बारिश हुई। जिससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं देहरादून सहित राज्‍य के लगभग सभी मैदानी इलाकों में चटख धूप खिली है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है।

मानसून को लेकर नगर निगम का आपदा कंट्रोल रूम शुरू

अब देहरादून निवासी मानसून में जलभराव की सूचना के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम में फोन मिला सकते हैं। नगर निगम ने इसके लिए 0135-2652571 और टोल फ्री नंबर-10881804153 जारी किया है। बारिश के मौसम के मद्देनजर नगर निगम ने शुक्रवार से आपदा कंट्रोल रूम आरंभ कर दिया है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने यहां तैनात कर्मचारियों को सदैव अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।

जलभराव रोकने और डेंगू को पनपने से रोकने के लिए नगर निगम की टीमें शहर में कार्रवाई कर रही हैं। वर्षा में जलभराव की सूचना के लिए निगम के टाउन हाल स्थित कक्ष में आपदा व बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे अपने मोबाइल आन रखने के आदेश दिए गए हैं।

नगर आयुक्त गोयल ने बताया कि मानसून में जलभराव के मद्देनजर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। कंट्रोल रूम के लिए नोडल अधिकारी और सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। यहां सोमवार व मंगलवार को अधिशासी अभियंता अनुपम भटनागर को नोडल जबकि अवर अभियंता सहेंद्र नेगी को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।

बुधवार और गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी नोडल व सहायक अभियंता रजित कोटियाल को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार-शनिवारको सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल को नोडल और सहायक अभियंता जय प्रकाश रतूड़ी को सह नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। रविवार को सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी को नोडल व अवर अभियंता प्रेम प्रकाश शर्मा को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close