Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

कालसी-चकराता रोड पर खाई में गिरी कार, तीन भाइयों सहित चार की मौत

कालसी चकराता मोटर मार्ग से हाजा दसेऊ जाने वाले संपर्क मार्ग पर शनिवार सांय को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी। जिससे कार में सवार तीन भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गयी। घटना स्थल पर हाजा दसेऊ के ग्रामीणों, एसडीआरएफ व कालसी पुलिस ने घायल व शवों को निकाल कर सडक पर पहुंचाया।

गंभीर रूप से घायल उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में उपचार किया जा रहा है। चार लोगों की मौत से पूरे जौनसार क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के परिजन रो रोकर बेहाल हैं। मोइला टॉप बिस्सू मेला देखने के बाद दसेऊ गांव के पांच लोग कार पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

करीब साढे नौ बजे रात में गांव से करीब दो किमी पहले हाजा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब छह सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार पांच  लोगों मेसे  प्रीतम सिंह चौहान 30 पुत्र सूरतसिंह चौहान, बदावर सिंह उर्फ बारू 25 पुत्र जगत सिंह की घटना  दोनों निवासी दसेऊ की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

जबकि संजय सिंह चौहान 30 पुत्र महावीरसिंह चौहान व रणवीर सिंह चौहान 28 पुत्र श्याम सिंह चौहान दोनों निवासी दसेऊ की अस्पताल ले जाते समय साहिया के समीप रास्ते में मौत हो गयी। उप जिला चिकित्सालय में दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में सवार एक अन्य जय सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी हाजा गंभीर घायल है।

जिसका उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में उपचार किया जा रहा है। तहसीलदार शीशपाल सिंह असवाल ने बताया कि मृतकों का विकासनगर उपजिला चिकित्सालय की डॉक्टरगंज स्थित मोर्च्यूरी पंचनामा पोस्ट मार्टम किया जा रहा है। मृतक बदावर चौहान, रणवीर चौहान व संजय चौहान एक ही परिवार के भाई बताये जा रहे हैं। चार लोगों की दर्दनाक हादसे में हुई मौत से जौनसार क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो रोकर बेहाल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close