उत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी: सीएम योगी के दोबारा सत्ता में आने के बाद देखें कितने अपराधियों ने किया सरेंडर

लखनऊ। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दोबारा सत्ता में आते ही बुलडोजर की स्पीड और तेज हो गई है। शहरों में बुलडोजर ने अपराधियों पर गरजना शुरु कर दिया है। यही नहीं प्रचंड बहुमत के बाद योगी सरकार की सत्ता में वापसी के साथ ही एक बार फिर अपराधी पुलिस स्टेशनों में सरेंडर करने लगे हैं।

सत्ता में वापसी के बाद से ही करीब सैंकड़ों कुख्यात अपराधियों ने सरेंडर कर दिया है। पिछले 10 दिनों की बात की जाए तो प्रदेश भर में आधे से ज्यादा जिलों में बुलडोजर की वापसी होती दिख रही है। अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर पहले से भी तेज दौड़ता दिख रहा है। बता दें कि चुनाव के वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया था, कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

अपराध पर सरकार जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम करेगी और अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में अब अपराधियों को डर सता रहा है कि कहीं पुलिस एनकाउंट न कर दे। अपराधियों को यह भी डर सता रहा है कि उनके घरों पर प्रशासन बुल्डोजर न चलवा दे। थाने में अपराधी बिना बुलाए ही हाजिरी लगाते दिख रहे हैं। कानून का डर इतना है कि जनता को दहशत में डालने वाले अपराधी हाथ में तख्ती लिए थाने पहुंच रहे हैं।

पिछले 10 दिन में कितनी बार गरजा ‘बुलडोजर’

तारीख- 15 मार्च 2022, गोंडा

25 हजार के इनामिया बदमाश ने किया सरेंडर

तारीख- 16 मार्च 2022, शाहजहांपुर

कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ टुईया ने की अपराध से तौबा

तारीख-15 मार्च, 2022, सहारनपुर

एक दर्जन से अधिक हिस्ट्रीशीटर ने अपराध ने करने की खाई कसम

तारीख- 16 मार्च, 2022, सहारनपुर

8 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने किया सरेंडर

तारीख- 15 मार्च, 2022

मेरठ में 2.5 लाख के इनामी बदन सिंह उर्फ बद्दो और उसके साथियों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

तारीख- 30 मार्च, 2022

हरदोई में शराब माफिया की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई

तारीख – 30 मार्च, 2022

बलरामपुर में अपराधियों की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई

तारीख- 29 मार्च, 2022

बदायूं में गैंगस्टर की 26 लाख की संपत्ति जब्त

तारीख -29 मार्च, 2022

अलीगढ़ के महेशपुर व बरहेती में अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त

31 मार्च, 2022

बदायूं में पुलिस ने गैंगस्टर की 7.10 लाख की संपत्ति की जब्त

3 अप्रैल, 2022

कासगंज में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

3 अप्रैल, 2022

खीरी में शातिर गैंगस्टर हनीफ खां की एक करोड़ 28 लाख की संपत्ति कुर्क

3 अप्रैल, 2022

गोंडा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने किया थाने में सरेंडर

3 अप्रैल, 2022

लखनऊ में मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर

4 अप्रैल, 2022

बदायूं में शराब माफिया की लाखों की संपत्ति कुर्क

4 अप्रैल, 2022

जौनपुर में एनकाउंटर के डर से 50 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर

4 अप्रैल, 2022

हाथरस में शराब माफिया की 17 लाख की संपत्ति कुर्क

5 अप्रैल, 2022

चंदौली में 25 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close