Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ में तेंदुए और छायाकार की भिड़ंत, वीडियो देख हर कोई हिम्मत को कर रहा सलाम

 

बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेंदुआ खुलेआम घूम रहा है। शहर में तेंदुए के आतंक से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। राजधानी के कल्याणपुर और उसके आस-पास के क्षेत्र में कई जगह तेंदुआ को घूमते देखा गया है। जिसके चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। लखनऊ में तेंदुआ की खबर सामने आने के बाद लोग इस कदर खौफजदा हैं कि शाम होने के बाद इलाके में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। अब तक यह तेंदुआ कई लोगों पर हमला कर चुका है।

Leopard In Lucknow | Patrakar Par Tendua Ka Hamla | Leopard Attack | Viral  Video | Lucknow Mein Tendua | Van Vibhag Ki Team | Leopard In Lucknow: लखनऊ  में तेंदुए और

वहीं, दूसरी ओर लखनऊ में तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम भी जुटी हुई है। हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी तेंदुए को पकड़ने में नाकामयाबी ही हाथ लगी है। वन विभाग के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ दिन-रात तेंदुए के इंतज़ार में तैनात हैं, लेकिन तेंदुआ सिर्फ अब तक कैमरे की नज़र में आया है वन विभाग की पकड़ में नहीं। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को देखा भी है तथा उसकी तस्वीरें और वीडियो भी निकाला है।

छायाकार और तेंदुए की भिड़ंत इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मीडिया संस्थान के छायाकार तेंदुए से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, लखनऊ में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जाल बिछाया था। उस वक़्त मौके पर एक मीडिया संस्थान के छायाकार जिनका नाम सुधांशू है भी मौके पर मौजूद थे और लगातार तेंदुए की तस्वीरें निकाल रहे थे।

सुधांशू बेखौफ तरीके से तेंदुए की तस्वीरें निकाल ही रहे थे कि अचानक तेंदुए ने सुधांशू पर हमला कर दिया और वो नीचे गिर गए। इस अवस्था में भी सुधांशू ने अपने पत्रकारिता धर्म का पालन करते हुए तेंदुए की तस्वीरें लेना जारी रखा। छायाकार फिर से उठ खड़े होते हैं और तेंदुए की तस्वीरें लेना शुरू कर देते हैं। तभी अचानक से तेंदुआ उन पर हमला करने के बाद बिल्कुल बगल से भाग जाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से सभी लोग वीडियो शेयर हुए सुधांशू के इस साहसिक कदम की भरसक प्रशंसा कर रहे हैं

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close