Main Slideप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी पर लगाया राष्ट्रगान के अपमान का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। इस बार उन पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं भाजपा नेता ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। ममता बनर्जी का ये वीडियो बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर शेयर किया है जो कि तेज़ी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। ‘मिशन 2024’ को ध्यान में रखकर ही वे मंगलवार को दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंची थीं। जहां एक बार फिर से वह मुश्किलों में घिर गईहैं। मुंबई में एक भाजपा नेता ने ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने मुंबई के दौरे के दौरान राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ममता ने बैठकर राष्ट्रगान गाया और 4-5 लाइन गाने के बाद खड़े होकर राष्ट्रगान गाने लगीं।

इसके अलावा भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एनसीपी और शिवसेना पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, क्या अपने आप को सबसे अधिक राष्ट्रवादी बताने वाली शिव सेना और अपने नाम में ‘राष्ट्रवादी’ लगाने वाली NCP अब ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज करवाकर कार्यवाही करेंगे? या राजनैतिक सहूलियत के चलते देश की अस्मिता और चिन्हों का अपमान जायज है इनके लिए?

भाजपा नेता के इस ट्वीट के बाद अन्य भाजपा नेताओं ने भी ममता बनर्जी की आलोचना की। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा, राष्ट्र गान हमारी राष्ट्रीय पहचान की मजबूत अभिव्यक्ति है। सार्वजनिक पद पर बैठने वाले लोगों से कम से कम ऐसी उम्मीद नहीं थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने जो गाया वह राष्ट्रगान का विकृत संस्करण है। क्या भारत का विपक्ष इतना गर्व से रहित और देशभक्ति से रहित है।

बतौर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की संस्कृति का अपमान किया है, राष्ट्र गान और देश का अपमान किया है, गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर का अपमान किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close