Main Slideखेल

आईपीएल 2022: नीलामी से पहले इन खिलाडियों को किया गया रिटेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को रिटेन किया है, जबकि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को अपने साथ बरकरार रखा है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने उम्मीद के मुताबिक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, रितुराज गायकवाड़, और मोईन अली को रिटेन किया है।

हालांकि खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियन्स के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को रिलीज़ किया गया है। RCB ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और पिछले सत्र के पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल को रिलीज किया।

पंजाब किंग्स ने अपने पिछले साल के कप्तान लोकेश राहुल को रिलीज किया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियम्सन को रिटेन किया लेकिन स्टार स्पिनर राशिद खान को रिलीज कर दिया।

Punjab Kings ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया:

मयंक अग्रवाल- 14 करोड़
अर्शदीप सिंह (अनकैप्ड) – 4 करोड़

Royal Challengers Bangalore ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया:

विराट कोहली – 15 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल – 11 करोड़
मोहम्मद सिराज – 7 करोड़

Delhi Capitals ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया:

रिषभ पंत – 16 करोड़
अक्षर पटेल- 9 करोड़
पृथ्वी शॉ – 7.5 करोड़
एनरिक नॉर्त्जे – 6.5 करोड़

Mumbai Indians ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया:

रोहित शर्मा – 16 करोड़
जसप्रीत बुमराह – 12 करोड़
सूर्यकुमार यादव – 8 करोड़
कीरोन पोलार्ड – 6 करोड़

Sunrisers Hyderabad ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया:

केन विलियमसन- 14 करोड़
अब्दुल समद (अनकैप्ड) – 4 करोड़
उमरान मलिक (अनकैप्ड) – 4 करोड़

Kolkata Knight Riders ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया:

आंद्रे रसेल – 12 करोड़
वरुण चक्रवर्ती – 8 करोड़
वेंकटेश अय्यर – 8 करोड़
सुनील नरेन – 6 करोड़

Chennai Super Kings ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया:

रवींद्र जडेजा – 16 करोड़
एमएस धोनी – 12 करोड़
मोईन अली – 8 करोड़
रुतुराज गायकवाड़ – 6 करोड़

Rajasthan Royals ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया:

संजू सैमसन- 14 करोड़
जोस बटलर – 10 करोड़
यशस्वी जायसवाल (अनकैप्ड) – 4 करोड़

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close