CrimeMain Slideप्रदेश

केरल : पत्नी के सामने RSS कार्यकर्ता को बेरहमी से मार डाला, इलाके में तनाव

 

केरल से एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक पर धारधार हथियार से हमला किया है। शरीर पर 40 से 50 निशान मिले हैं। RSS कार्यकर्ता के कत्ल के बाद इलाके में तनाव है। BJP नेताओं का कहना है कि केरल में कई दशकों से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है।

घटना पलक्कड़ जिले के मम्बरम मंडल के ऐलुपल्ली पर हुई। मृतक संजीत की शख्स की उम्र 27 वर्ष थी। सुबह करीब 9 बजे संजीत अपनी पत्नी के साथ घर से निकलकर बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक कार में सवार होकर आये 4 आरोपियों ने संजीत को घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर फरार हो गए।

पुलिस की जांच जारी

संजीत के खिलाफ SDPI के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के कुछ मामले भी दर्ज हैं। इस बर्बर हत्याकांड की वजह तक पहुंचने के लिए SP की स्पेशल टीम तहकीकात में जुट गई है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने संजीत को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिला बीजेपी ने इसे राजनीतिक हत्या का मामला बताया है। BJP के मुताबिक राजनीतिक रंजिश के चलते SDPI के लोगों ने संजीत की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं वारदात की खबर सुनकर प्रदेश के हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी दिख रही है।

अगले एक हफ्ते रोज़ाना 6 घंटे तक बंद रहेगी रेलवे की बुकिंग सर्विस : रेल मंत्रालय

कंगना रनौत के विवादित बयान पर इस एक्टर ने किया समर्थन, कही ये बात

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close