Main Slideजीवनशैलीराष्ट्रीय

छोटी दिवाली पर 14 दीये क्यों जलाते हैं, जानें नरक चतुर्दशी का महत्व

 

देशभर में इस बार 4 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। हर तरफ दीपावली की खूब रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में पांच दिनों वाले उत्सव में छोटी दिवाली के बाद बड़ी दीपावली आती है। भाई दूज के दिन यह त्योहार समाप्त हो जाता है। ऐसे में छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी कहा जाता है। दीपोत्‍सव पर्व के दूसरे दिन नरक चौदस मनाई जाती है। इसे छोटी दिवाली भी कहते हैं। आज के दिन कुछ खास काम करने से व्‍यक्ति नरक में जाने से बच जाता है। नरक चौदस को रूप चौदस भी कहते हैं क्‍योंकि इस दिन महिलाएं उबटन लगाकर नहाती हैं और श्रृंगार करती है।

घऱ में साफ सफाई को खास महत्व दिया जाता है

नरक चतुर्दशी को भी खास रूप से मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी को घऱ में साफ सफाई को खास महत्व दिया जाता है। इस खास रूप से जहां घर की सफाई की जाती है, तो दियों को भी कुछ खास महत्व के अनुसार से जलाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कितने दिये आपको जलाने चाहिए।

छोटी दीवाली पर दिये का महत्व

छोटी दीवाली के दिन घर में मुख्य रूप से पांच दीये जलाने का प्रचलन है। कहते हैं इन पांच दियों में से एक दीया घर के पूजा पाठ वाले स्थान, दूसरा रसोई घर में, तीसरा उस जगह जलाना चाहिए जहां हम पीने का पानी रखते हैं, चौथा दीया पीपल या वट के पेड़ के नीचे और पांचवां दीया घर के मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए। इन पांचों स्थानों पर दिये जाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

दिया जलाने का अपना महत्व

इसके साथ ही बता दें कि घर के मुख्य द्वार जो दिया जलाएं उसकी चार लंबी बत्तियों होनी चाहिए। इसके अलावा आप 7, 13, 14 या 17 की संख्‍या में दीए जला सकते हैं। इसके साथ ही 14 दिये जलाने का भी इस दिन महत्व माना जाता है। छोटी दीपावली पर अलग अलग स्ठानों पर दिया जलाने का अपना महत्व होता है।

दीपकों को रखने की खास जगहें

नरक चौदस के दिन दीये जलाने की परंपरा है। मान्‍यता है कि आज के दिन दीये जलाने से जिंदगी की सारी दुख-परेशानियां खत्‍म हो जाती हैं। धर्म और ज्‍योतिष में घर में इन दीपकों को रखने की खास जगहें भी बताई गईं हैं। यदि घर की इन जगहों पर आज के दिन दीपक रखे जाएं तो बहुत लाभ होता है।

1. एक दीया शाम को ही घर के मुख्‍य दरवाजे के बाहर रख दें।
2. कर्ज मुक्ति के लिए एक दीया सुनसान मंदिर में रखें।
3. एक दीया मां लक्ष्‍मी के सामने रखें।
4. एक दीया तुलसी कोट के नीचे रखें।
5. एक दीया पीपल के पेड़ के नीचे रखें।
6. एक दीया किसी नजदीकी मंदिर में रख दें।
7. एक दीया घर में कचरा रखने वाली जगह पर रखें।
8. एक दीया घर के बाथरूम में पानी की निकासी वाली जगह के पास रखें।
9: एक दीपक घर की छत के किसी कोने में रखें।
10. एक दीपक रसाई घर में जलाएं।
11. एक दीपक घर की मुख्य खिड़की के पास रखें।
12. एक दीपक घर की सीढ़ियों या या फिर घर के बीचों-बीच ब्रम्‍ह स्‍थान में रखें।
13. एक दीया पीने का पानी रखने की जगह पर रखें।
14. रात में सोने से पहले सरसों के तेल का एक दीया दक्षिण दिशा की कचरे के ढेर के पास रख दें।

सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की हार का कारण बतया, दिए सुधार के सुझाव

Royole लॉन्च करने जा रहा है फोल्डेबल स्मार्टफोन Royole FlexPai, सैमसंग को दे सकता है टक्कर

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close