Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी : कुशीनगर में हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां सगाई से लौट रहे लोगों की कार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई जबकि चार घायल हो गए।

कुशीनगर के रामकोला गए थे

हादसे के शिकार लोग देवरिया के रुद्रपुर के रहने वाले हैं जो कुशीनगर के रामकोला गए थे। रामकोला में आयोजित सगाई समारोह के बाद वह स्विफ्ट कार से वापस लौट रहे थे तभी उनकी कार कुशीनगर के रामपुर बगही कुटी गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। बता दें कि एक ही कार में नौ लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रुद्रपुर में कोहराम मच गया। एक परिवार के अभिषेक वर्मा और प्यारेलाल वर्मा की मौत हो गई।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

मृतकों में जीतू मद्धेशिया के साथ ही सुंदरम चौबे और राज अहमद भी शामिल हैं। बताया जाता है कि मनीष वर्मा, सोनू वर्मा, दीपू वर्मा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारो घायलों को उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मनीष की ही सगाई थी। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है।

फिर लौट रहा है कोरोना का कहर ? पिछले 24 घंटे में 805 लोगों की हुई मौत

आगरा: पकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले 3 कश्मीरी छात्रों को लोगों ने पेशी के दौरान जड़े थप्पड़

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close