प्रदेश

सीएम योगी बोले, विपक्ष के एजेंडे में अगर कभी विकास होता तो वह प्रदेश में दिखता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी चैनल से बातचीत में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा का मतलब भय, दंगा, गुंडागर्दी, अराजकता, लूटपाट, किसी भी सज्जन एवं संभ्रांत व्यक्ति की प्रॉपर्टी व मकान पर कब्जा करना। उन्होंने कहा कि ‘व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश’ यह भाजपा का संस्कार है। यह खानदानी व परिवार की पार्टी नहीं है। यहां पद नहीं, व्यक्ति का कार्य महत्वपूर्ण है। सीएम योगी ने कहा कि विकास और राष्ट्रवाद दोनों को लेकर चलेंगे। उत्तर प्रदेश में विगत साढ़े 4 वर्षों में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उनके साथ कांग्रेस, सपा व बसपा अपने कार्यों की तुलना कर लें।

सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रकार से अखिलेश जी अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं, उससे उनकी बौखलाहट स्पष्ट झलक रही है। यूपी की जनता राजनीतिक दृष्टि से बहुत सूझ-बूझ वाली है, वो जानती है कि कहां पर, किसको, क्या जवाब देना है। उनको कोई बहला-फुसला नहीं सकता है। समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड को शोषण का अड्डा बना दिया था। वहां की प्राकृतिक संपदा का दोहन होता था, परंतु विकास नहीं होता था। वर्तमान यूपी सरकार ने बुंदेलखंड को एक्सप्रेस-वे एवं एयरपोर्ट दिया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के एजेंडे में अगर कभी विकास होता, तो वह प्रदेश में दिखता। 1947-2017 तक 7 दशकों में केवल दो एक्सप्रेस वे बने थे। जिन्होंने गरीबों का उत्पीड़न किया था, सामान्य नागरिकों को खूब रौंदा था, उनके संपत्ति पर कब्जा किया था, उस अवैध व अनैतिक कमाई पर ही सरकार का बुलडोजर चला है और चलता रहेगा। मुजफ्फरनगर दंगा सत्ता द्वारा प्रायोजित था। अपने निकम्मेपन व नाकामयाबियों को छुपाने के लिए पिछली सरकार द्वारा निर्दोष लोगों पर जो मुकदमे दर्ज किए गए थे, उन्हें वापस होना ही था।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close