Main Slideमनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने अलीबॉग में ख़रीदा शानदार बंगला, डील फाइनल करने पहुंचे रजिस्ट्रार के ऑफिस

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका-रणवीर इन दिनों अपनी प्रॉपर्टीज बढ़ाने में लगे हुए हैं। दोनों ने हाल ही में एक आलीशान हॉलिडे-हाउस खरीदा है। कपल अलीबॉग में अपने नए घर की डील फाइनल करने पंहुचा। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका-रणवीर बीते दिन रजिस्ट्रार के ऑफिस में कागज़ी करवाई पूरी करने पहुंचे।

रणवीर और दीपिका ने तटीय क्षेत्र में एक प्लाट खरीदा है और इसमें दो बंगले और एक नारियल और सुपारी का बाग है। पेपरवर्क होने के बाद जल्द ही दोनों अपने घर का कब्ज़ा ले लेंगे। बता दें कि रणवीर और दीपिका मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित एक आलीशान 4 BHK फ्लैट में रहते हैं। एक्ट्रेस ने कथित तौर पर यह संपत्ति 2010 में खरीदी थी और 2018 में रणवीर सिंह के साथ उसकी शादी के बाद, एक साथ अपार्टमेंट में रहने लगे। इसके अलावा पिछले महीने भी दीपिका ने अपने होमटाउन बेंगलुरु में एक महंगा सर्विस-अपार्टमेंट खरीदा था।

अलीबॉग जाते वक्त रस्ते में रणवीर सो गए थे, जिनकी तस्वीर दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, ‘माय मॉर्निंग व्यू’। तस्वीर पर रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘बेबी क्या यार’। दीपिका-रणवीर की जोड़ी को फैंस से खूब प्यार मिलता है। बता दें की दोनों अपनी शादी के बाद फिर बड़े परदे पर साथ नज़र आएंगे। दोनों की अगली फिल्म का टाइटल ’83 है जिसमे रणवीर ‘कपिल देव’ और दीपिका उनकी पत्नी ‘रोमी भाटिया’ का किरदार निभाएंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close