Main Slideमनोरंजन

विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी फातिमा सनाह शेख, निभाएंगी अहम् किरदार

मुंबई: विक्की कौशल की नई फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतज़ार था जिसका टाइटल रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानिकशॉ के जीवन पर आधारित है। अप्रैल में इस फिल्म का नाम सामने आया। फिल्म का पहला लुक 2019 में रिलीज़ किया गया था जिसमे विक्की सैम मानिकशॉ के अवतार में नज़र आए थे। फिल्म का टाइटल ‘सैम बहादुर’ रखा गया है।

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ‘एक लेजेंड, एक साहसी, हमारा सैम बहादुर। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जयंती पर, उनकी कहानी को एक नाम मिल गया है- सैम बहादुर।’

एक रिपोर्ट से सामने आया है कि इस फिल्म में विक्की के साथ फातिमा सनाह शेख भी नज़र आएंगी। उन्हें इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। फातिमा को एक एहम रोल ऑफर किया गया था और उन्हें रोल पसंद भी आ गया है। फिलहाल फिल्म मेकर्स और एक्टर्स के बीच बात-चीत जारी है। बता दें कि अभी फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है और अगले साल से शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close