प्रदेश

बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर आज शाम होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का शनिवार रात को निधन हो गया। वह 89 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा।

अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ साहिर बीजेपी के कई कद्दावर नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close