Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, पीएम मोदी ने भावुक मन से दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे 89 साल के थे। लंबे समय से उनका इलाज लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में चल रहा था। तबीयत खराब होने के बाद सबसे पहले उन्हें उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था।

उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, कल्याण सिंह जी समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में कल्याण सिंह जी ने अहम भूमिका निभाई। देश की हर पीढ़ी इसके लिए उनकी आभारी रहेगी। भारतीय मूल्यों में वे रचे-बसे थे और अपनी सदियों पुरानी परंपरा को लेकर उन्हें गर्व था। दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं।

कल्याण सिंह जी जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close