Main Slideजीवनशैलीमनोरंजन

ब्रेकफास्ट चैलेंज म्यूजिक पर जमकर थिरकी मौनी रॉय, विडिओ देख घायल हुए लोग

मुंबई: मौनी रॉय की हॉटनेस और डांस मूव्स देख सबके होश उड़ ही जाते हैं। उनकी दिल जीतने वाली अदाओं को देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। उनकी हॉट और सिजलिंग फोटो और डांस वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आते हैं। कुछ ही समय पहले उनका गाना ‘बैठे-बैठे’ रिलीज हुआ था, जो इंटरनेट पर खूब पसंद किया गया था। इसी के साथ उनका लेटेस्ट फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक और डांस काफी शानदार लग रहा है।

मौनी रॉय ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मौनी रॉय इस वीडियो में ट्रेंड में चल रहे ब्रेकफास्ट चैलेंज म्यूजिक पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनके दो पार्टनर और है। जो उनका डांस में भरपूर साथ दे रही हैं। उनके डांस स्टेप भी जबरदस्त लग रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘Because why not, With em cuties’। वहीं उनके इस वीडियो पर अब तक 2.6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

मौनी रॉय का हालही में नया गाना ‘बैठे-बैठे’ रिलीज हुआ है। वहीं इससे पहले ‘पतली कमरिया’ गाने में उन्हें देखा गया था। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इससे पहले मौनी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ में भी नजर आ चुकी हैं। जिसमें उनकी परफॉर्मेंस खूब पसंद की गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close